BREAKING NEWS

logo

फिक्स्ड डे एप्रोच के तहत झारखंड में परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत ‘फिक्स्ड डे एप्रोच’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन की स्थायी विधियां—पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण—उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दंपत्तियों को सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करना है। अभियान के तहत यह संदेश दिया जा रहा है कि बच्चों के बीच उचित अंतराल बनाए रखने से परिवार स्वस्थ और खुशहाल बनता है।

इसके साथ ही, गर्भनिरोध के विभिन्न आसान और सुरक्षित उपाय—जैसे इंजेक्शन, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक गोलियां, कॉपर-टी (IUD), कंडोम, पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण—भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या आशा/एएनएम/सीएचओ से संपर्क करें और परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाएं।