BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू



श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की एक टीम ने एक विशिष्ट सूचना पर खानयार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबल छुपे हुए आतंकियों की ओर बढ़े, वैसे ही उन पर गोलियों की बौछार की गई। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।