खूंटी। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर तजना नदी के पास गुरुवार
देर रात दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में बेलांगी निवासी दिनेश
महतो की मौत हो गई, जबकि दिनेश की पत्नी रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो
गई।
मृतक का शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव
परिजनों
को सौंप दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनेश महतो और
उनकी पत्नी गुरुवार रात को खूंटी से अपने गांव बेलांगी जा रहे थे। तजना नदी
के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने दिनेश की बाइक को ठोकर मार दी।
इससे दिनेश और उनकी पत्नी घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को
केएस गंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश महतो को मृत
घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष
काशीनाथ महतो अस्ताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर
ढांढस बंधाया। काशीनाथ महतो ने कहा कि दिनेश महतो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे।