BREAKING NEWS

logo

श्रावणी मेला पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं


श्रावण मास के पावन अवसर पर झारखंड में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम की पावन भूमि झारखंड में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाता है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की तथा प्रशासन को भी मेला के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार द्वारा श्रावणी मेला को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।