झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोहरदगा द्वारा चेक अनादरण (Cheque Bounce) से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में चेक अनादरण से संबंधित मामलों को विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराकर निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय प्राप्त करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं। नोट: इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस को पूर्वाह्न 10:30 बजे से कार्यावधि तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, व्यवहार न्यायालय परिसर, लोहरदगा में उपस्थित होकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोहरदगा से संपर्क किया जा सकता है। उपस्थित पदाधिकारी: निवेदक:
मनोरंजन कुमार-III
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोहरदगा
लोहरदगा में 18 जुलाई को चेक अनादरण मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन





