केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली के खर्च को कम करना है। योजना के तहत पात्र परिवार अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर सौर ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं। इससे घरेलू बिजली की जरूरत को पूरा करने के साथ बिजली बिल में भी कमी लाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की इस पहल के माध्यम से स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर विजिट किया जा सकता है। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15555 भी उपलब्ध है।
पीएम सूर्य घर योजना से हर घर बन रहा सौर ऊर्जा का केंद्र, बिजली बिल से मिलेगी राहत






