BREAKING NEWS

logo

माननीय मुख्यमंत्री सह बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के कुलाधिपति श्री सम्राट चौधरी जी


माननीय मुख्यमंत्री सह बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के कुलाधिपति श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित ज्ञान भवन में आयोजित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के तृतीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बी.टेक एवं एम.टेक के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं ₹50,001 का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया ।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, स्टार्टअप और डिजिटल विकास बिहार की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मात्र ₹10 तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों में मात्र ₹5 शुल्क पर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा इसके लिए 220 एकड़ भूमि भारत सरकार को उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय तथा भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा भी की।

Samrat Choudhary