BREAKING NEWS

logo

बागमती–बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के तहत बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल निर्माण कार्य का उद्घाटन


बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बागमती–बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत बेलवा (शिवहर जिला के पिपराही प्रखंड) से मीनापुर (मुजफ्फरपुर) तक बनने वाले लिंक चैनल (बेलवाधार) निर्माण कार्य का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

यह परियोजना राज्य में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस लिंक चैनल के निर्माण से बागमती और बूढ़ी गंडक नदियों के जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई सुविधा में सुधार तथा किसानों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्री श्रवण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से जल संसाधनों का संतुलित उपयोग कर राज्य में कृषि विकास को बढ़ावा देना तथा बाढ़ जैसी समस्याओं से स्थायी समाधान प्रदान करना है।