BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीसीएल का बोकारो कोलियरी क्षेत्र अंधकार में....लचर बिजली व्यवस्था से त्रस्त निवासी!


सीसीएल का बोकारो कोलियरी क्षेत्र अंधकार में....लचर बिजली व्यवस्था से त्रस्त निवासी!

 बेरमो:
       मिनी नवरत्न कंपनी का खिताब पानेवाली कंपनी सीसीएल के बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले खासमहल, कुरपनिया, संडे बाजार, गांधीनगर एवं चलकरी कॉलोनी पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण अंधकार में डुबा है,लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ-साथ पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा जिससे कामगारों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा।
      विदित हो कि विद्युत व्यवस्था के रखरखाव एवं मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा प्रत्येक माह लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति की स्थिति लचर बनी हुई है।इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए संवाददाता द्वारा जब बोकारो कोलियरी के विद्युत अभियंता चंदन कुमार के मोबाईल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन विद्युत अभियंता ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। 
         बिजली संकट से नाराज कामगारों एवं ग्रामीणों ने बुधवार को खासमहल सब स्टेशन पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। लोगों के विरोध के बाद प्रबंधन की ओर से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं।नियमित एवं निर्बाध बिजली नहीं मिलने को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इस दौरान श्रमिक नेता टीनू सिंह ने कोनार-खासमहल परियोजना के विद्युत अभियंता नीरज कुमार एवं बोकारो कोलियरी के विद्युत अभियंता चंदन कुमार से बातचीत कर कॉलोनी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही वहाँ उपस्थित कामगारों व ग्रामीणों ने भी नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग दोहराई और प्रबंधन से व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग की। 
मौके पर जमसं के  संतोष कुमार, अहमद हुसैन, इश्तियाक खान, कृष्णा राय, विनय मिश्रा, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, भरत पासवान, गुलाब राम, एंड्री, अजय हरि, भूलन सिंह, मनिंदर पाल सिंह, संजय सिन्हा, देवाशीष, श्रीकांत कुमार, पप्पू, भोली सहित बड़ी संख्या में कामगार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।