BREAKING NEWS

logo

कृषि सचिव गोपाल जी तिवारी ने करौं कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण.


■ 30 किसानों के बीच अरहर बीज का किया वितरण, 7 गांवों में अरहर की प्रयोग खेती के निर्देश. 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर/करौं : झारखंड सरकार के विशेष कृषि सचिव गोपाल जी तिवारी (आईएएस) ने रविवार को करौं कृषक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण भी किया।

कृषि सचिव ने पाठशाला परिसर में लगाए गए बागवानी, गौशाला, मुर्गी शेड, सूअर शेड, कृषि उपकरण, सब्जी फसल और मत्स्य पालन* का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म में लगाए गए आम के पौधों की भी जांच की। 

निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सुधार करने का सख़्त निर्देश दिया।

कृषि सचिव ने बताया कि करौं प्रखंड के 07 गांवों में प्रयोग के तौर पर अरहर की खेती कराई जाएगी। अगर इन गांवों में पैदावार बेहतर रही तो अगले चरण में इसे पूरे प्रखंड में विस्तार दिया जाएगा।

इसी कड़ी में उन्होंने 30 लाभुक किसानों के बीच अरहर बीज का पैकेट वितरित किया। किसानों को निर्देश दिया कि बीज की बोआई के बाद सही देखभाल करें। किसी भी समस्या के लिए सीधे कृषि विभाग से संपर्क कर समाधान लें।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कृषि सचिव ने पाठशाला परिसर में 10 हरिआम के पौधे लगाए और *"हरित झारखंड"* का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी बीना टुडू, डीएचओ यशराज, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक राज, अंचल अधिकारी ऋषिराज, अमित गुप्ता, सुशील कुमार, बीटीएम परमेंद्र कुमार, कृषकमित्र रमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित कृषि विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।