BREAKING NEWS

logo

20 जुलाई को ठाढ़ी में होगी दुबे बाबा की वार्षिक पूजा और भव्य मेला


■ इस बार नए मंदिर में होगा आयोजन, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यापक तैयारी:- सुनील खवाड़े.

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के मलहारा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ी गांव स्थित प्रसिद्ध दुबे बाबा मंदिर में इस वर्ष वार्षिक पूजा 20 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी। 

यह जानकारी मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने दी।

डॉ. खवाड़े ने बताया कि इस बार वार्षिक पूजा नवनिर्मित मंदिर में ही संपन्न होगी। मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे श्रद्धालुओं के लिए अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। 

पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेला लगेगा। देवघर, मोहनपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु यहां जुटेंगे। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़ को व्यवस्थित रखने और पूजा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। 

सुरक्षा को लेकर मोहनपुर और रिखिया थाना से अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध भी किया गया है, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

डॉ. खवाड़े ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेला में कीमती आभूषण पहनकर न आएं और प्रशासन-समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पूजा और मेले का सफल आयोजन संभव है।

पूजा और मंदिर निर्माण की तैयारी में समिति के सचिव सुशील महथा, सदस्य अशोक यादव सहित ठाढ़ी गांव के सभी ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे वार्षिक पूजा और मेले में शामिल होकर दुबे बाबा का आशीर्वाद लें।