करौं प्रखंड के 134 विद्यालयों का आंतरिक ऑडिट पूरा, प्रधानाध्यापक रहे मौजूद.
■ कैश बुक में त्रुटि पाए जाने पर सुधार का निर्देश, ऑडिट में पूरी पारदर्शिता बरती गई.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : झारखंड सरकार के निर्देश पर *प्रखंड संसाधन केंद्र करौं* में प्रखंड के कुल *134 प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों* का *आंतरिक ऑडिट* किया गया।
ऑडिट की शुरुआत *उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी* से की गई। इस दौरान सभी विद्यालयों के *प्रधानाध्यापक* मौजूद रहे।
ऑडिट टीम में *मुकेश कुमार, डी.के. जमुआर एंड कंपनी* के सदस्य शामिल थे। टीम ने विद्यालयों की *विकास योजना की राशि, किट, कैश बुक, पासबुक, वाउचर* सहित सभी वित्तीय दस्तावेजों का बारी-बारी से मिलान किया।
ऑडिट टीम के मुकेश कुमार ने बताया कि करौं प्रखंड के सभी 134 विद्यालयों का ऑडिट *पूरी पारदर्शिता* के साथ किया गया। जिन विद्यालयों की *कैश बुक में त्रुटि* पाई गई, उन्हें सुधार कर लाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय के कागजात में कोई कमी थी तो उसे सुधार के लिए *समय दिया गया है*। सुधार के बाद उसका भी ऑडिट कर लिया जाएगा।
ऑडिट के दौरान लेखपाल *मोती रवानी, राकेश कुमार राय, राहुल कुमार दास, पुष्पा देवी, नकुल दास, मनोरमा दास, जर्मन तुरी, सुरेश दास, रतन बास्की, लक्ष्मण सोरेन, अमरनाथ चौधरी* सहित सभी 134 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ऑडिट का उद्देश्य विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं को रोकना और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।





