गीता देवी डीएवी में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में सत्र 2026-27 के लिए चयनित स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो थे। विद्यालय परिसर में उनके आगमन पर एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने एएनओ परेश ब्रह्मा के निरीक्षण में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, ईमानदारी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा छात्र नेता अपने अधिकारों से अधिक कर्तव्यों को महत्व देता है। साथ ही आपात स्थिति में 112 नंबर पर डायल करने की जानकारी भी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, लोक नृत्य और चीयर-अप डांस प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि और प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद हेड बॉय सोमनाथ झा और हेड गर्ल प्रिया कुमारी ने सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व* की शपथ दिलाई।
*सत्र 2026-27 की छात्र परिषद:*
- हेड बॉय : सोमनाथ झा
- हेड गर्ल : प्रिया कुमारी
- डिप्टी हेड बॉय : शिवम गुप्ता
- डिप्टी हेड गर्ल : कृतिका
- जूनियर हेड बॉय : विराट कुमार मंडल
- जूनियर हेड गर्ल : शगुन कुमारी
- डिप्टी हेड बॉय : रुद्र प्रताप
- डिप्टी हेड गर्ल : आराध्या झा
इसके साथ ही अनुशासन, खेल, सीसीए, साहित्य एवं चारों सदनों - दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद के कैप्टन, वाइस-कैप्टन और जूनियर छात्र परिषद के पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए।
प्राचार्य ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था और नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण स्तंभ है। सभी प्रतिनिधियों से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षकगण परेश ब्रह्मा, प्रवीर राय, नितेश कुमार, अभिषेक सूर्य, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, आशुतोष मिश्रा, उर्वशी वत्स, तापस पॉल एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ। अंत में डिप्टी हेड बॉय और डिप्टी हेड गर्ल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और शांति पाठ के साथ समारोह संपन्न हुआ।





