logo

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मधुपुर की बीएलओ आरती देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर किया गया सम्मानित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : प्रखंड अंतर्गत 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-135 की बीएलओ आरती देवी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के गणना चरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन एवं ASDD कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, अंचल अधिकारी यामुन रविदास ने प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरती देवी को सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए अन्य बीएलओ को भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और समर्पण के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस उपलब्धि से निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।