BREAKING NEWS

logo

मधुस्थली विद्यापीठ ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया अपना 29वॉ स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह.


अजीत आनंद 

मधुपुर : सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ ने अपने सभागार में 11 जुलाई शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ अपने विद्यापीठ का 29वॉ स्थापना दिवस के साथ – साथ पढ़ाई एवं अन्य क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न किया। मौके पर कार्यक्रम को नयी दिशा देने एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एमसीकेवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर के प्राचार्य सह सीबीएसई के गवर्निंग बॉडी के सम्मानित सदस्य स्वामी दीव्यसुधानंद जी महाराज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने अपने संबोधन संदेश में स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति के भीतर परफेक्शन विद्यमान है। जबतक आप परफेक्ट न बन जाएं अपनी यात्रा जारी रखें। उन्होंने गीता के संदेश को सुनाते हुए कहा कि खुद का उद्धार खुद ही करो, खुद का दुश्मन खुद मत बनो। साथ ही रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के संस्कृत आचार्य आनंद मुखर्जी, मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या डॉक्टर जॉली सिंहा , भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यापीठ के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चेयरमैन श्री केजरीवाल ने सभागार में उपस्थित सम्मानित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने विश्व के ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थानों जैसे हार्वर्ड विश्वविद्यालय आदि का शैक्षणिक भ्रमण किया। उस भ्रमण में मैंने जो कुछ देखा और अनुभव किया उससे बेहतर आपके बच्चों के मिशन और विजन को देने की सोच रख रहा हूँ। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग दें न कि अपने सपनों को उनपर थोपने का प्रयास करें। विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विनिता बोस ने सत्र 2025 - 2026 में विद्यापीठ के उत्कृष्ट प्रदर्शन , उपलब्धियों, विद्यापीठ में अध्ययन करने वाले बच्चे के शारीरिक,मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक, नैतिक और रचनात्मक जैसे सर्वांगीण विकास एवं वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़ों को सार्वजनिक रूप में प्रस्तुत किया। विद्यापीठ प्रबंधन की ओर से सत्र 2025 - 2026 में आईसीएसई कक्षा दशम में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रीषभ राज, आईएससी कक्षा द्वादश में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सैली बेसरा (विज्ञान) , प्रियांशी बथवाल (वाणिज्य), नीतू कुमारी (कला) के साथ – साथ कक्षा प्रथम से एकादश तक अपनी- अपनी कक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच का संचालन कक्षा दशम की सगुन मोदी तथा काव्य डालमियाँ ने किया। मौके पर मधुस्थली विद्यापीठ के सम्मानित एवं पुरस्कृत होने वाले छात्र- छात्राएँ, उनके माता- पिता, सभी अध्यापक, अध्यापिकाऍ, शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की सफलता में डीन ऑफ एक्टिविटी श्रीनिवासु तथा कैंपस प्रशासक सुभाष बनर्जी की भूमिका अहम रही। मधुस्थली विद्यापीठ कैंपस के सीईओ डॉक्टर जनार्दन घोष के आभार प्रदर्शन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।