BREAKING NEWS

logo

देवघर में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले 04 साइबर अपराधी गिरफ्तार.


■ फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 04 मोबाइल और 07 सिम बरामद.

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा0पु0से0) के निर्देश पर देवघर साइबर थाना और मोहनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुछ लोग फर्जी तरीके से *FLIPKART/Amazon Pay, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe कस्टमर केयर* का अधिकारी बनकर आम लोगों को ठग रहे थे। 

पुलिस के अनुसार आरोपियों की ठगी की शैली इस प्रकार थी:
1. फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM कस्टमर केयर बनकर Cash Back का झांसा देकर ठगी करना
2. APK फाइल - PM Kisan Yojana, बिजली बिल, RTO चालान के नाम पर भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना  
3. फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App से कार्ड बंद करने और पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करना.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान :- 
1. सुमरित कुमार - 33 वर्ष, पिता छोटेलाल मंडल, कड़वामारनी, थाना कटोरिया, जिला बांका, बिहार
2. अमित कुमार - 20 वर्ष, पिता स्व. सुधीर मंडल, बाराकोला, थाना मोहनपुर, देवघर
3. राजु कुमार ठाकुर - 22 वर्ष, पिता अनिल ठाकुर, बाराकोला, थाना मोहनपुर, देवघर  
4. सूरज कुमार मंडल - 30 वर्ष, पिता श्रवण मंडल, मालभंडारो, थाना मुफस्सिल, जिला दुमका के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड और 01 प्रतिबिम्ब सिम बरामद किया गया है। 
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल और सिम के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है। 

तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए अभियुक्तों के मोबाइल नंबर और IMEI नंबर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

छापेमारी दल में पु0नि0 नागेन्द्र कुमार मंडल, साइबर थाना देवघर और पु0अ0नि0 संदीप कृष्णा, थाना प्रभारी मोहनपुर सहित मोहनपुर थाना की टीम शामिल थी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए कस्टमर केयर कॉल या APK लिंक पर क्लिक न करें।