अजीत आनंद
मधुपुर : जल शक्ति अभियान के तहत मधुपुर नगर परिषद ने 'जल बचाओ जल ही जीवन है' का नारा लगाकर शनिवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बारिश का पानी बचाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक करना है। यह रैली नगर परिषद से निकली जो शहर के प्रमुख चौक चौराहे का भ्रमण किया । इस दौरान शहर वासियों से अपील की गई । सभी के लिए जल जीवन है। इस लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का लिए सभी सामुहिक जिम्मेवारी निभाएं । रैली में शामिल लोगों ने "जल ही जीवन है" और "पानी बचाओ-कल बचाओ" के नारे लगाए । नप कर्मियों ने बताया इसका मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को इकट्ठा करना (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), तालाबों को साफ़ रखना और भूजल (ग्राउंड वाटर) का स्तर बढ़ाना है। कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान 30 दिनों तक लगातार चलेगा
इस दौरान पौधारोपण से लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है । इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के लोगों को योगदान बहुत जरूरी है ।इस दौरान सभी ने पानी की हर बूंद को बचाने और व्यर्थ न बहाने की शपथ ली। रैली में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।






