सारठ में दो ट्रक के आमने-सामने टक्कर से सड़क जाम, एक चालक घायल
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
सारठ (देवघर) : सारठ-चितरा मार्ग पर कुकराहा दुबे मंडा के पास घुमावदार मोड़ पर रविवार शाम को दो ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रक चितरा की ओर से आ रही थी वहीं दूसरी ट्रक सारठ की ओर से आ रही थी और नारंगी मोड़ के समीप कुकरहा दुबे मंडा के पास घुमावदार मोड़ में पेड़ व झाड़ियों के कारण सामने स्पष्ट नहीं दिखने के कारण दोनों ट्रक एक दूसरे से टकरा गई। वहीं एक ट्रक चालक घायल हो गया। जबकि दोनों ट्रक छतिग्रस्त भी हो गया। वहीं दोनों ट्रक के टकराने से सारठ-चितरा मार्ग में करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया और सारठ आने जाने वाले लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ओर वाहनों को लंबी कतार भी लग गई थी। वहीं सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहूंची चितरा पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर ट्रको को हटाया जा रहा था। साथ ही पुलिस घटना की छानबीन कर रही थी।




