एसकेएमयू के 22 एनएसएस स्वयंसेवकों का गणतंत्र परेड शिविर-2027 के लिए चयन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 के लिए चयन शिविर आयोजित किया गया।
चयन शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के 60 स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण के आधार पर 11 युवतियों और 11 युवकों सहित कुल 22 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
चयनित स्वयं सेविकाओं में शिखा कुमारी, बुलबुल कुमारी, सालू कुमारी, पायल प्रिया, रुबिका मरांडी, रीना मंडल, शांति किस्कू, पूनम कुमारी, सिमरन कुमारी, आरती कुमारी और उषा हेम्ब्रम के नाम शामिल हैं।
जबकि स्वयंसेवकों में अनिल सोरेन, आदित्य कुमार रजक, प्रमोद मुर्मू, रामकृष्ण टुडू, बासेत हेंब्रम, रौशन मुर्मू, अभिषेक कुमार मोदी, रोहित कुमार साह, विजेन्द्र नाथ तांती, रितेश कुमार रंजन और मनोज हांसदा चयनित हुए हैं।
मौके पर एन.एस.एस. निदेशक डॉ. पूनम बिंझा ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व गणतंत्र परेड शिविर राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण मंच है। यहां देशभर के श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
चयन शिविर में साहिबगंज, दुमका और गोड्डा के जिला नोडल पदाधिकारी तथा विभिन्न कॉलेजों के एन.एस.एस कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया में गौतम कुमार झा और लाल बिहारी साह की अहम भूमिका रही।






