बिना कोचिंग "नीट" क्रैक कर बनी मिसाल, जेएलकेएम की टीम नेहा के घर जाकर दी बधाई
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : "नीट" परीक्षा में सफल होकर पूरे सारठ क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा नेहा कुमारी को सम्मानित करने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा की टीम रविवार को उनके घर पहुंची।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जय राम महतो के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा के नेतृत्व में नेहा के आवास पहुंचा और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पार्टी के महासचिव पवन कुमार उर्फ विक्की भाई ने कहा:-
"नेहा सीमित संसाधनों और संघर्ष की उपज है। आज उसने पूरे क्षेत्र के बच्चों को यह संदेश दिया है कि मन में कुछ करने की ललक हो तो हर परिस्थिति में मंजिल पाई जा सकती है। बस जरूरत है मेहनत और एकाग्रता की।"
उन्होंने कहा कि नेहा कुमारी पूरे क्षेत्र एवं झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। कम संसाधनों में, बिना किसी कोचिंग के "नीट" जैसी कठिन परीक्षा पास कर उसने यह साबित कर दिया है।
टीम ने मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जय राम महतो का संदेश भी सुनाया। संदेश में उन्होंने नेहा एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष ने कहा कि नेहा जैसी बेटियां ही झारखंड का भविष्य हैं।
प्रतिनिधिमंडल नेहा को सम्मानित कर आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा, महासचिव पवन कुमार, अरुण महतो, सचिन दास, टिंकू पोद्दार, राजेश यादव, शमशेर आलम, दीपक रवानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पार्टी हर कदम पर प्रतिभावान छात्रों के साथ खड़ी है।




