पनाहकोला में SIR विशेष शिविर, वार्ड 16, 17 और 18 के मतदाताओं ने भरे पुनरीक्षण फॉर्म
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मधुपुर नगर परिषद के पनाहकोला स्थित वार्ड संख्या 17 में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की देखरेख में वार्ड 16, 17 और 18 के मतदाताओं के SIR फॉर्म भरवाए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया तथा नए मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन और अन्य आवश्यक परिवर्तनों के लिए आवेदन जमा किए। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैशर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सही ढंग से उपयोग कर सकें। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर SIR फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि बीएलओ की टीम घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक कर रही है। स्थानीय लोगों ने वार्ड स्तर पर लगाए जा रहे ऐसे शिविरों की सराहना करते हुए इसे मतदाताओं के लिए सुविधाजनक पहल बताया।





