BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में रमा देवी बाजला महिला कॉलेज के चार बूथों पर SIR को लेकर विशेष सुनवाई


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत बुधवार 03 सितंबर 2026 को रामा देवी बाजला महिला महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 237, 238, 239 और 240 पर दावा-आपत्ति निराकरण के लिए विशेष सुनवाई आयोजित की गई।

सुनवाई देवघर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान इन चार मतदान केंद्रों के मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने, हटाने और प्रविष्टियों में संशोधन को लेकर दायर दावों और आपत्तियों की क्रमवार समीक्षा की गई।

अपर नगर आयुक्त ने संबंधित बीएलओ की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन कर कई मामलों का मौके पर ही नियमानुसार निष्पादन किया।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो और किसी भी विसंगति को समय रहते दूर किया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य करें।

मौके पर निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।