logo

मधुपुर में दो दिवसीय सावन मेले का हुआ समापन, उमड़ी महिलाओं की भीड़


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : दो दिवसीय सावन मेले के आखरी दिन महिलाओं की भीड़ खरीददारी करने के लिए उमड़ी. सभी स्टॉलो पर महिलाओं की भीड़ देखने ही बनती थी. लोगों ने मारवाड़ी महिला समिति के इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया. उनका कहना है सावन के मौके पर एक मंच पर एक से बढ़कर एक स्टॉलो का होना शानदार रहा. एक ही जगह अलग अलग तरह के समान खरीदने को मिला. आपको बता दे कि इस मेले में देवघर, गिरिडीह, जसीडीह, पालाजोड़ी, मुजफ्फरपुर सहित आसपास के अनेक शहरों एवं कस्बों से प्रतिष्ठित स्टॉलधारक भाग लिया है, मेले में महिलाओं, बच्चों एवं परिवार के सभी सदस्यों के लिए आकर्षक परिधान, आभूषण, गृह सज्जा की सामग्री, हस्तशिल्प, राखियाँ, उपहार सामग्री, स्वादिष्ट व्यंजन तथा अन्य अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध मिल रहा है. वही समिति की अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने मेले में आये सभी स्टॉलो लगाने वालों सदस्यों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ये आयोजन सफल रहा. आप सभी ने जिस प्रकार अपना सहभागिता दिखालाई वो काबिलेतारीफ रहा. मौके पर समिति कि सभी सदस्य मौजूद थे।