गिरिडीह में ₹17.39 करोड़ की 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की दी चेतावनी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ₹17.39 करोड़ की लागत से स्वीकृत 119 विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, उपायुक्त नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी, सभी 26 वार्ड के वार्ड पार्षद एवंवार्ड 14 के नीलम झा भी मौजूद एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई गति मिलेगी उन्होंने संवेदकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों के कार्यों की विशेष निगरानी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया, ताकि सभी योजनाएं तय मानकों के अनुरूप और समय पर पूरी हों कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में शहर की मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों ने भी विकास योजनाओं के शिलान्यास का स्वागत करते हुए इनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।




