गिरिडीह: गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गावां थाना क्षेत्र के एक घर में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं गावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार अवैध विदेशी शराब, नकली लेबल, ढक्कन, होलोग्राम, खाली बोतलें तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। जब्त सामग्री में करीब 350 पेटी तैयार अवैध विदेशी शराब रॉयल स्टैग, आइकोनिक एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड 4,000 लीटर पानी से भरे ड्रम, 55 रोल नकली लेबल, 25 हजार नकली ढक्कन, 20 रोल नकली होलोग्राम, 60 बोरा खाली बोतलें, 1,000 कार्टन, एक पैकिंग एवं भराई मशीन तथा करीब 20 लीटर स्पिरिट शामिल हैं उत्पाद विभाग ने इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47, 52 एवं 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है छापेमारी दल में उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साह, पुलिस अवर निरीक्षक जनमेश पान, उत्पाद अवर निरीक्षक रवि रंजन, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो सहित सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थे।
गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
रांची एक्सप्रेस संवाददाता





