जमशेदपुर के आईक्यूएसी (IQAC) एवं करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल
दिनांक 17.07.2026 करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के आईक्यूएसी (IQAC) एवं करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वावधान में "The reset within: A Phoenix Path to Healing "पर एक प्रेरणादायक ऑनलाइन सेशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज और आक्यूएसी के कॉर्डिनेटर एस. एम याहिया इब्राहिम मौजूद रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि आत्म-प्रेरणा व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की शक्ति देती है, जबकि आत्मविश्वास उसे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का साहस प्रदान करता है। वही एस एम याहिया इब्राहिम ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, निरंतर सीखने तथा चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है।
कार्यक्रम शुभारंभ डॉ आफताब आलम के स्वागत भाषण से हुआ उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर गजाला शेख थीं,वो एक लेखक और N LP कोच एवं काउंसलर है ।उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, आत्म-विश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आत्म-प्रेरणा (Self Motivation), आत्मविश्वास (Confidence) तथा सकारात्मक सोच (Positive Outlook) के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मुख्य वक्ता से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। वेबिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. साकेत कुमार ने किया।
अंत में सानिया तहरीम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य महोदय,मुख्य वक्ता,आयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





