BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण


जामताड़ा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम कक्ष खोले गए और निरीक्षण के बाद नियमानुसार दोबारा सील कर दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशामक यंत्रों की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण प्रत्येक माह और अंदरूनी निरीक्षण त्रैमासिक रूप से किया जाता है। निरीक्षण की रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है।
मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।