BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का जामताड़ा में स्वागत।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार को आसनसोल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचीं। इस दौरान जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक स्थित इंदिरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, आभा आर्या, प्रवीण आनंद मिश्रा, चंदन राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल को मां चंचला की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर बंगाल के लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष बंगाल में हिंदुत्व की सरकार है, इसलिए दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए। कुछ देर जामताड़ा में रुकने के बाद अग्निमित्रा पॉल देवघर के लिए रवाना हो गईं।