देवघर विधायक व कांग्रेसी नेताओं ने किया इरफ़ान अंसारी का जोरदार स्वागत.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला- 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य-सार्वजनिक वितरण और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी सोमवार को देवघर परिसदन पहुंचने पर जिले के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
स्वागत के बाद मंत्री डॉ. अंसारी ने परिसदन में विभागीय एवं प्रशासनिक बैठक में भाग लिया। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिविरों, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




