BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिक्षक दिवस पर डीएवी जामताड़ा में लगेगा रक्तदान शिविर।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जामताड़ा जिला रक्त केंद्र के तत्वावधान में आयोजित होगा। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है।” उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले लोगों की रक्त जांच नि:शुल्क की जाएगी और पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न होगी। प्राचार्य ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी और ऑपरेशन जैसी परिस्थितियों में रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचकर रक्तदान करें और मानव जीवन बचाने के इस नेक कार्य में सहभागी बनें।