BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी गणेश पूजा के आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की तथा आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पूजा आयोजन से जुड़े विषयों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से गणेश पूजा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।