बेड़ो के परवेज आलम बने रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के महासचिव, बेड़ो प्रखंड संगठन प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: कांग्रेस नेता परवेज आलम को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बेड़ो प्रखंड संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनका मनोनयन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा किया गया है। परवेज आलम को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से बेड़ो प्रखंड में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर प्रो. करमा उरांव, गोबर्धन महतो, तौकिर आलम, सोमरा लोहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वे संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






