BREAKING NEWS

logo

वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर भेंट किए वन उत्पाद


मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वन आधारित उत्पादों से बनी विभिन्न सामग्रियां भेंट कीं।

मुलाकात के दौरान राज्य में वन संपदा के संरक्षण, संवर्धन एवं वन उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्पाद राज्य के वन संसाधनों की समृद्धि और स्थानीय कारीगरों की कला को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए वन आधारित उत्पादों के उपयोग और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की आजीविका को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।