BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, दो मजदूर घायल।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं।
सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।