BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर प्रखंड में झामुमो का जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुआ मंथन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन के निर्देश के आलोक में आयोजित हुआ। 

जनता दरबार में मधुपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं नेताओं के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन से जुड़े विवाद, अंचल कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय से संबंधित लंबित मामलों को उठाया। जनता दरबार में मौजूद झामुमो नेताओं ने एक-एक कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नेताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही जनता दरबार का उद्देश्य है। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।