हनवारा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चोरी कांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोड्डा: गोड्डा जिले के हनवारा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को हनवारा थाना कांड संख्या-29/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के अंतर्गत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि हनवारा स्थित एजाज इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई को मु. जावेद आलम (29 वर्ष), पिता स्व. मो. ताहिर आलम, निवासी हनवारा, जिला गोड्डा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली आरोपी की निशानदेही पर हनवारा स्थित गेरूवा नदी पुल के नीचे छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया। इसके बाद विधिवत जप्ती सूची तैयार कर सामान जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।बरामद सामान में शामिल हैं स्टेबलाइजर रिले 7 पीस
चार्जिंग केबल 2 पैकेट 20 पीस रोटरी स्विच 2 पीस पुरानी ग्राइंडर मशीन –1 पीस नया इन्वर्टर पीसीबी 1 पीस लगभग 1 किलोग्राम खुला वाइंडिंग तार स्टेबलाइजर ट्रांसफॉर्मर – 1 नया एवं 5 पुराने छापामारी दल में शामिल अधिकारी पुनि उपेंद्र कुमार महतो (महागामा प्रभाग थाना प्रभारी ध्रुव कुमार सअनि विजय कुमार राम हनवारा थाना के सशस्त्र बल के जवान।
